PM की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार SPG के निदेशक एके सिन्हा का निधन, 61 की उम्र में ली आखिरी सांस

--Advertisement--

1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर रहे सिन्हा को हाल ही में एसपीजी के निदेशक के तौर पर एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था।

दिल्ली – नवीन चौहान

देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार सुबह निधन हो गया। बताया गया है कि 61 वर्षीय सिन्हा को खराब तबीयत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर रहे सिन्हा को हाल ही में एसपीजी के निदेशक के तौर पर एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था। अरुण कुमार सिन्हा मार्च 2016 से एसपीजी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। एसपीजी का जिम्मा प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम की सुरक्षा का होता है।

अरुण कुमार सिन्हा केरल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष सेवा और यातायात रह चुके हैं। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में डेप्युटेशन पर बुलाया गया।

वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी एक साल तक रहे। एके सिन्हा देश भर के पुलिस बलों से चुने गए लगभग 3000 क्रैक कमांडो की टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...