ONGC में 2623 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन करने की लास्ट डेट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऑयल एंड नेचुरल कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने 2623 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह नवंबर, 2025 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट 26 नवंबर को जारी किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता: हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग- अलग-अलग है। उम्मीदवारों का 10वीं पास, आईटीआई पास या ग्रेजुएट होना चाहिए।

आयुसीमा:

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना छह नवंबर, 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयुसीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी वालों को अधिकतम आयुसीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।

स्टाईपेंड:

ग्रेजुएट अप्रेंटिस-12,300 रुपए, तीन वर्षीय डिप्लोमा- 10,900 रुपए, ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं/12वीं) – 8,200 रुपए, ट्रेड अप्रेंटिस ( एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड) – 9,600 रुपए, ट्रेड अप्रेंटिस ( दो वर्षीय आईटीआई ट्रेड) – 10,560 रुपए

कैंडीडेट ऐसे अप्लाई करें

  • सबसे पहले कैंडीडेट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
  • अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...