MBBS छात्रा सुसाइड केसः परिजनों का आरोप-शिमला का युवक बेटी को करता था परेशान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हरियाणा के झज्जर में एक एमबीबीएस की छात्रा द्वारा हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों ने शिमला के ही एक लड़के पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला झज्जर जिले के गिरावड़ गांव में स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज का है। गौरतलब है कि छात्रा ने हॉस्टल के रूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच अधिकारी अशोक कुमार के बोल

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हॉस्टल रूम में छात्रा के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली श्वेता के रूप में हुई है। श्वेता वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल उन्हें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने इस बारे में शिमला के ही एक युवक को आरोपी ठहराया है। उनका कहना है कि यह युवक उनकी बेटी को परेशान करता था। उसी की वजह से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...