LIVE UPDATE: उप चुनाव हिमाचल: हमीरपुर में आगे निकली भाजपा, देहरा-नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त

--Advertisement--

हिमखबर टीम

विधानसभा उपचुनाव के नतीजों का वक्त आ गया है। सुबह आठ बजे से तीन सीटों देहरा, हमीरपुर सदर और नालागढ़ में मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में नतीजे सामने आ जाएंगे। दस राउंड में मतगणना होगी। नौ बजे से रुझान साफ होने लगेंगे और 11 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी।

इस बार कांग्रेस और भाजपा के साथ ही महामुकाबला महिलाओं के वोटों के बीच भी है। सबसे चर्चित देहरा विधानसभा सीट और हमीरपुर में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ दिया है। दोनों ही सीटों पर महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा है।

देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी मैदान में हैं। पूरे प्रचार के दौरान कांग्रेस के देहरा की धियाण (बेटी) और मायके से खाली हाथ न लौटने के बयान की चर्चा होती रही है। देहरा में कुल मतदान 65.42 प्रतिशत है।

उधर, हमीरपुर में 67.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। हमीरपुर सीट पर पोलिंग बूथ तक पहुंचे वोटरों में से महिलाओं की संख्या 27145 थी, जो पुरुषों के मुकाबले 2218 अधिक है।

इसके अलावा नालागढ़ में इस बार सबसे ज्यादा 79.04 फीसदी मतदान हुआ है। यह मतदान किसके पक्ष में रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

देहरा 9th राउंड

राउंड की मतगणना के बाद देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 7860 मतों से आगे चली गई हैं।

कलमेश ठाकुर (कांग्रेस)                 28641
होशियार सिंह (भाजपा)                 20781

हमीरपुर 7th राउंड

सातवें राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 1545 मतों से आगे चल रहे हैं।

डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा (कांग्रेस)    20389
आशीष शर्मा (भाजपा)          21934

नालागढ़ 6th राउंड

नालागढ़ विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 4137 मतों से आगे चल रहे हैं।

हरदीप सिंह बावा (कांग्रेस)     23038
केएल ठाकुर (भाजपा)          18901
हरप्रीत सैनी (निर्दलीय)         7399

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...