KBC फेम अरुणोदय को मिला अपना ड्रीम स्कूल, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में जोरदार स्वागत

--Advertisement--

नाहन, 6 फरवरी – नरेश कुमार राधे

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में कौन बनेगा करोड़पति के नन्हें हिमाचली प्रतिभागी अरुणोदय शर्मा ने स्कूल भ्रमण किया। वि‌द्यालय परिसर में छात्रों ने उनके स्वागत में पलकें बिछा दी। स्कूल भ्रमण के दौरान अरुणोदय ने विद्यालय के पुस्तकालय, स्टैम लैब व शूटिंग रेंज का जायजा लिया।

शूटिंग रेंज में उन्होंने बंदूक से निशाना साधा व स्टैम लैब में आभासी वास्तविकता और संवर्धित वास्तविकता का लुत्फ उठाया। नवीन टेक्नोलॉजी व सुविधाओं से पूर्ण अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रशंसा करते हुए वह थक नहीं रहे थे। अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अरिहंत उनके लिए एक आदर्श विद्यालय है।

स्कूल भ्रमण के दौरान अरुणोदय

उन्होंने विद्यालय के छात्रों से चर्चा करते हुए बताया कि अपनी मेहनत व लगन के मूल मंत्र से जीवन को ऊंचाइयों तक लेकर जाया जा सकता है।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल जैन ने अरुणोदय व उनके अभिभावकों को सम्मान चिन्ह के रूप में हिमाचली टोपी व शाल भेंट की। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि अरुणोदय जैसे संस्कारी व ज्ञानवान बच्चों के लिए प्रेरणा व आदर्श का स्त्रोत बनते हैं। भविष्य में भी छात्रों को प्रेरणादायक हस्तियों से रूबरू करवाते रहेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...