
शाहपुर- नितिश पठानियां
JOA(IT) 817 के अभ्यर्थी हैं। 21 मार्च 2021 को इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई। 14 जुलाई 2021 से टाइपिंग टेस्ट चले, मामला कोर्ट चला गया और भर्ती बीच में रुक गई। 1 फरवरी 2022 से टाइपिंग टेस्ट फिर से शुरू हुए, 2 मार्च 2022 को समाप्त।
इसी बीच अदालत मे कर्मचारी चयन आयोग ने यह कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट मे किसी अन्य मामले पर फैसला नहीं होता, तब तक इसकी आगमी प्रकिया शुरू नहीं होगी। जबकि उस मामले का इस भर्ती से कोई संबंध नहीं है।
JOA पोस्ट कोड 727 जिसकी विज्ञप्ति 23-12-2018 में 412 पदों के लिए निकली थी, को भी इसी भर्ती में मर्ज किया गया था। तो यह भर्ती 23-12-2018 से चल रही है। आज 2022 है। आप आकलन करिए बेरोजगार युवाओं का क्या हाल है।
19000 अभ्यर्थी एक मंच पर जुड़े है। कई बार मुख्यमन्त्री से भी इसी विषय पर मिले। अभ्यर्थी चाहते है कि जल्द भर्ती पूरी करवाई जाए और चयनित अभ्यर्थियों को नियक्ति मिले।
इस भर्ती की अभी मूल्यांकन परीक्षा भी होनी है। जिसमे लम्बा समय लगना है। तो 19000 छात्रों की ये चिंता है कि ये भर्ती लटक ना जाएं। क्योंकि चुनाव भी आ रहे है।
अभ्यार्थियों का अनुरोध है कि इस मुद्दे को कैबिनेट मीटिंग मे ग़ंभीरता से रखे और जल्द इस भर्ती मे सभी 1867 पदो पर नियक्ति मिले। 1867 पदो की प्रदेश की JOA की ये सबसे बड़ी भर्ती है। हज़ारो युवा मुख्यमंत्री और सरकार के आभारी रहेंगे। भर्ती जल्द पूरी न होने पर युवाओ मे पूरे प्रदेश मे भारी रोष है।
मुख्यमंत्री इस विषय पर संज्ञान ले। युवाओं को अब ये भी लग रहा है कि सरकार कम प्राथमिकता वाले मामलों पर ज्यादा ध्यान दे रही है और बेरोजगारों को नजरअंदाज किया जा रहा।2018 से भर्ती चली हुई है। युवाओं के लिए ये दुःख की बात है।
प्रार्थी
JOA(IT) 817 (19000 अभ्यर्थी)
