हिमखबर डेस्क
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE Main 2026) के ऑनलाइन आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 31 अक्टूबर शुक्रवार मध्य रात्रि बाद से शुरू कर दिए हैं. यह ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर तक चलेंगे. जिसमें परीक्षा को देने के इच्छुक कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर कर सकते हैं. परीक्षा आवेदन में जानकारी 10वीं बोर्ड की अंकतालिका के आधार भरी जानी है.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन तीन प्रक्रिया में होगा. पहला रजिस्ट्रेशन, दूसरा एप्लीकेशन फॉर्म और तीसरा फीस का भुगतान है. एग्जाम में फिजिक्स, केमेस्ट्री व मैथमेटिक्स सब्जेक्ट होना जरूरी है. इस परीक्षा में विद्यार्थियों की कोई एज लिमिट नहीं है. साल 2025 में आयोजित हुई जेईई मेन परीक्षा में 1539848 कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि परीक्षा 1475103 में दी है. इस बार उम्मीद की जा रही है कि यह संख्या बढ़ सकती है.
पहले सेशन की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी. वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा 1 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगी. इस परीक्षा में 12वीं पास कर चुके या पढ़ रहे स्टूडेंट दे सकते है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इनफॉरमेशन बुलेटिन के साथ ही जारी कर दिया है कि जनवरी सेशन का परिणाम 12 फरवरी और अप्रैल सेशन का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा.
1000 रुपए है परीक्षा फीस, आवेदन के समय देनी होगी :
देव शर्मा ने बताया कि बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी कैंडिडेट्स को 1000 रुपए फीस है, जबकि फीमेल कैंडिडेट की फीस 800 है. इसी तरह से ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के मेल कैंडिडेट की फीस 900 और फीमेल की 800 है. वहीं एससी, एसटी व दिव्यांग और थर्ड जेंडर कैंडिडेट की 500 रुपए है. जबकि बीई और बीटेक के साथ भी बैचलर्स का आर्किटेक्ट (BArch) और बैचलर का प्लानिंग (BPlan) की परीक्षा भी देना चाहते हैं.
इन जरनल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट को 2000 रुपए आवेदन फीस देनी होगी. वहीं इन कैटेगरी की छात्राओं को यह फीस 1600 रुपए देनी होगी. इसी तरह से एससी, एसटी, दिव्यांग व थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को 1000 रुपए फीस देनी होगी. भारत के बाहर के परीक्षा केंद्र पर एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 5000 व छात्राओं को 4000 रुपए फीस देनी होगी.
इसी तरह से ईडब्ल्यूएस व ओबीसी कैंडिडेट को 4500 और छात्राओं को 4000 रुपए फीस देनी होगी. जबकि एससी, एसटी व दिव्यांग कैंडिडेट को 2500 और थर्ड जेंडर को 3000 रुपए फीस देनी होगी. परीक्षा 13 भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में आयोजित होगी.
JEE Main से NIT और JEE Advanced से IIT में एडमिशन :
JEE Main परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही देश की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs), इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) और गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (GFTIs) में एडमिशन मिलता है. वहीं इस प्रवेश परीक्षा से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced) के लिए क्वालीफाई कैंडिडेट करता है. ऐसे में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड से ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन मिलता है.
आवेदन से लेकर परीक्षा व रिजल्ट की टाइमलाइनः-
जनवरी सेशन
- ऑनलाइन एप्लीकेशन – 27 नवंबर 2025 रात 9:00
- एग्जामिनेशन फीस – 27 नवंबर 2025 रात 11:50
- एग्जामिनेशन सिटी की घोषणा – जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में
- एडमिट कार्ड – परीक्षा के तीन से चार दिन पहले
- परीक्षा – 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच
- क्वेश्चन पेपर, रिकार्डेड रिस्पांस शीट व आंसर की – परीक्षा के तीन से चार दिन बाद
- रिजल्ट – 12 फरवरी 2026
इस तरह तीन चरण में होगा आवेदन :-
पहला रजिस्ट्रेशन
- कैंडिडेट को जेईई मेन वेबसाइट पर जाना होगा.
- कैंडिडेट अपना, माता व पिता का नाम भरना होगा.
- इसमें जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस भरना होगा.
- इसके बाद सिक्योरिटी
- फिर पासवर्ड सेट करना होगा.
- सिक्योरिटी क्वेश्चन और आंसर दर्ज करना होगा.
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे भी दर्ज करना होगा.
- इसके बाद कैंडिडेट को जेईई मेन रजिस्ट्रेशन नम्बर मिलेगा.
एप्लीकेशन फॉर्म
- अगले पार्ट में आईडी कार्ड दर्ज करना होगा. जिसमें आधार, पैनकार्ड शामिल है.
- जिसमें डिजिलॉकर, आधार, आपार आईडी, एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स आईडी कार्ड – डिटेल्स, भारतीय पासपोर्ट, पैन कार्ड से लॉगिन करना होगा.
- इसी के साथ कैटेगिरी व दिव्यांग है तो यह जानकारी देनी है, दिव्यांग को यूडीआईडी देनी होगी.
- अगले पार्ट में नेशनलिटी, स्टेट कॉड ऑफ एलिजिबिलिटी, कैटेगिरी, एक्जाम सेंटर भरना होगा. (जहां से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की)
- कैंडिडेट 10वीं व 12वीं की जानकारी भरनी होगी.
- अगले पार्ट में कैंडिडेट को डॉक्युमेंट, फोटो व सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है.
फीस भुगतान
- फिर कैंडिडेट को एक्जाम फी ऑनलाइन देनी है. (नेट बैंकिंग, डेबिट – क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं.)
- कैंडिडेट की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है. जिसके बाद कन्फर्म पेज के प्रिंट लेकर रख सकते है.

