IPS इल्मा अफरोज की अनुपस्थिति में SP बद्दी होंगे विनोद कुमार धीमान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार ने तेजतर्रार वरिष्ठ हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPS) अधिकारी विनोद कुमार धीमान को बद्दी पुलिस का कार्यभार सौंपा है। 2007 बैच के अधिकारी विनोद कुमार धीमान मौजूदा में आठवीं बटालियन होमगार्ड चंबा में बतौर कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

एचपीएस विनोद धीमान का आईपीएस में इंडक्शन भी जल्द  हो सकता है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के अवकाश के दौरान धीमान को पुलिस अधीक्षक बद्दी का दायित्व सौंपा है। यह तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

आदेश के अनुसार, एसपी इल्मा अफरोज के अवकाश से लौटने और कार्यभार संभालने तक विनोद कुमार धीमान एसपी बद्दी के पद पर तैनात रहेंगे। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी किए हैं। जानकारी मुताबिक धीमान वीरवार को कार्यभार संभालेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...