प्रदेश के हितों पर नहीं खुलती जयराम ठाकुर की जुबान, साध रखी है चुप्पी

--Advertisement--

प्रदेश के हितों पर नहीं खुलती जयराम ठाकुर की जुबान, साध रखी है चुप्पी – विधायक चंद्रशेखर

धर्मपुर/मंडी – अजय सूर्या

धर्मपुर से कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि प्रदेश हितों के लिए जयराम ठाकुर की जुबान नहीं खुलती और वह इस पर चुप्पी साध लेते हैं। यह आरोप उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।

उन्होंने जयराम ठाकुर से पूछा कि क्या वे शासन प्रोजेक्ट मामले पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान के साथ हैं या फिर पूर्व सीएम शांता कुमार के बयान के साथ। मनोहर लाल खट्टर शासन प्रोजेक्ट पर न्यूट्रल रहने की बात कह गए जबकि इसका शांता कुमार ने पूरजोर विरोध किया है। लेकिन जयराम ठाकुर इसपर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जयराम ठाकुर प्रदेश हित के मामलों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। आज जयराम ठाकुर सिर्फ प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। खुद सीएम रहते वे कुछ नहीं कर पाए इस कारण उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा। आज उनकी पार्टी के भीतर अस्थिरता का माहौल है और उनकी पार्टी के 10 विधायक बिलासपुर में बैठक करके मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर आउटसोर्स कर्मचारियों के बीच जाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं जबकि उनकी सरकार में ही कई कमेटियां बनी और उन कमेटियों की कोई रिपोर्ट आज दिन तक सामने नहीं आई और न ही उनपर कार्रवाई हुई।

उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आउटसोर्स कर्मचारियों के मामलों पर पूरी तरह से संजीदा हैं और इसके समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। आज प्रदेश के ऐसे मुद्दों को भाजपा की तरफ से उछाला जा रहा है जिनका कोई सरोकार नहीं और इससे देश-विदेश में रह रहे हिमाचलियों को भी शर्मिंदा होना पड़ रहा है। यह सब भाजपा सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की मंशा से कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...