अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 2 महिलाएं और एक बच्चा घायल

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। तजा मामला उप मंडल पालमपुर के अंतर्गत थुरल बछवाई सड़क मार्ग पर स्थित मलांधर गांव के पास पेश हुआ, जिसमें एक कार गहरे नाले में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, कार (नं. HP 37G 8155) तीखे मोड़ को काटते हुए चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और नाले में गिर पड़ी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल लोगों को कार से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल थुरल भेजा। घायल महिलाओं और बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर थुरल पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें चालक की लापरवाही या सड़क की खस्ताहाली भी शामिल हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...