IIT मंडी में छात्र जाति आधार पर प्रताड़ित, हरियाणा का रहने वाला है पीड़ित; जानिए क्‍या है पूरा मामला

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी में एक छात्र को कई दिनों तक जाति आधार पर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित एमबीए प्रथम वर्ष का प्रशिक्षु है। वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। उसे संस्थान और छात्रावास दोनों जगह प्रताड़ित किया गया।

पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपितों के विरुद्ध थाना पद्धर में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों में छात्रावास का वार्डन व चार अन्य संकाय सदस्य शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने डीएसपी रैंक के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।

उन्होंने संस्थान में जाकर आरोपितों से प्रारंभिक स्तर की पूछताछ की है। आगे की जांच के लिए उन्हें पुलिस चौकी कमांद में बुलाया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने भी मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। करीब डेढ़ माह पहले जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग व निदेशक के बयानों को लेकर संस्थान देश भर में कई दिनों तक सुर्खियों में बना रहा था।

अब एक छात्र को जाति आधार पर प्रताड़ित करने का मामला संस्थान प्रबंधन के गले की फांस बन सकता है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपितों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। छात्र का आरोप है कि आरोपितों ने उसे संस्थान और छात्रावास में कई बार जाति से पुकार कर उसे अपमानित किया।

छात्रावास का वार्डन व अन्य कर्मचारी उसके साथ भेदभाव करते हैं। संकाय सदस्यों के व्यवहार से उसे अकसर अन्य छात्रों के सामने लज्जित होना पड़ता है। पिछले कई दिनों से चल रहे प्रताड़ना के इस दौर की वजह से वह मानिसक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहा है।

संजीव सूद, एडीपीओ पद्धर मंडी के बोल

एमबीए प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु की शिकायत के आधार पर आइआइटी मंडी के पांच संकाय सदस्यों के विरुद्ध अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत थाना पद्धर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...