HRTC: 25 महिला चालकों सहित 265 तकनीकी कर्मियों के भरे जाएंगे पद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में महिलाओं के लिए पचास फीसद किराये में छूट की योजना का शुभारंभ करने के बाद यह घोषणा की, कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर को वाल्वो बस चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी व उसके बाद वह वोल्‍वो बस का ही स्‍टीयरिंग संभालेंगी। महिला बस चालक सीमा ठाकुर के आग्रह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राइड विद राइड टैक्सी में 25 महिला चालकों की नियुक्ति करने का ऐलान किया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा निगम में तकनीकी कर्मियों के 265 रिक्त पदों को भरने के लिए भी शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। नए बस डिपो के लिये वर्कशाप व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर धनराशि मुहैया करवाने के लिये वित्त विभाग से चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला से पूरे प्रदेश में नारी को नमन योजना का आरंभ किया। इसके बाद आनलाइन सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने जयराम ठाकुर का इस योजना के लिए आभार जताया।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...