HRTC बस और कार में टक्कर, एक की मौत

--Advertisement--

HRTC बस और कार में टक्कर, एक की मौत

ऊना – अमित शर्मा

जनपद के अंब उपमंडल के तहत पड़ते धुसाड़ा में वीरवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस व कार में भीषण भिड़ंत हो गई।

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार चालक-परिचालक सहित कई यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शिकायत में बस चालक ने बताया कि वह परिवहन निगम की बस (HP 73A 5041) को लेकर हरिद्वार से चंबा की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान धुसाड़ा पहुंचते ही कार चालक विनोद कुमार ने लापरवाही से कार (HP 19F 4399) को ड्राइव करते हुए सामने से आकर बस में टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

बस में सवार परिचालक सहित कई यात्रियों को भी हल्की चोटें पहुंची, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतक के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया गया जबकि घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान विनोद कुमार(41) पुत्र बंशीलाल निवासी टकारला के रूप में की गई है। वहीं निगेश कुमार बस चालक की शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल 

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...