HRTC के वॉशर बॉय की ड्यूटी पर करंट लगने से मौत

--Advertisement--

HRTC के वॉशर बॉय की ड्यूटी पर करंट लगने से मौत

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशाप में एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे एच.आर.टी.सी. की वर्कशाला में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अरठीं तहसील बल्ह जिला मंडी ड्यूटी पर तैनात था।

काम के दौरान उसे अचानक कर्ट लग गया और वह वहां पर एकत्रित बारिश के पानी में गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की जुलाई महीने में सेवानिवृत्ति थी। सेवानिविृत्ति से एक महीने पहले ड्यूटी में करंट लगने से मौत हो गई।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल 

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एच.आर.टी.सी. के वॉशर बॉय की करंट लगने से मौत हुई है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...