HRTC की बसों में ढोए जा रहे आलू, यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

--Advertisement--

Image

चम्बा- धर्म नेगी

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एचआरटीसी बसों में इन दिनों निर्धारित वजन से ज्यादा सामान ढोया जा रहा है। घाटी के किलाड़-हिलूटवान रूट पर सुबह के समय व्यापारियों द्वारा बस में क्विंटलों के हिसाब से आलू ढोए जा रहे हैं। व्यापारी निजी वाहनों का किराया बचाने के चक्कर में एचआरटीसी की बसों में आलू की बोरियां किलाड़ पहुंचा रहे हैं, लेकिन इस पर एचआरटीसी प्रबंधक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

व्यापारी मुनाफे के चक्कर में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बीते दिन सोमवार को हिलूटवान से किलाड़ रूप पर चलने वाली बस में व्यापारियों द्वारा बस की सीटों पर भी आलू की बोरियां रखी हुई थीं। इस कारण यात्रियों का सफर करने में काफी परेशानी पेश आ रही है। यात्रियों को खड़े-खड़े सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उक्त रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस को इन दिनों व्यापारियों ने माल वाहन की जगह एचआरटीसी बस को ही बना डाला हुआ है। व्यापारियों द्वारा अच्छे मुनाफे के चक्कर में बस की सीटों समेत बस के अंदर क्विंटलों के हिसाब से आलू लादे जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हिलूटवान-किलाड़ रूट पर वाली बस में हर दिन लगभग 60 से 70 सवारियां होती हैं लेकिन उसके बावजूद भी आलू की बोरियां ढोई जा रही हैं। बस ओवरलोडिंग होने के कारण घाटी की इन खतरनाक सड़कों में एचआरटीसी चालक हादसे को न्यौता दे रहे हैं।

उधर, आरएम केलांग मंगल सिंह मनेपा ने बताया कि इस तरह का अगर मामला है तो जल्द कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...