HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री

--Advertisement--

HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री

सुंदरनगर, 7 मई – अजय सूर्या

उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के टायर खुलने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। हादसे के दौरान बस में 8 छात्र-छात्राओं सहित करीब 15 लोग सवार थे। गनीमत यह रही की सभी सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर बस स्टैंड से करीब सवा तीन बजे बस केरन के लिए रवाना हुई। अपने गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पीछे थी तो चढ़ाई पर चलते-चलते अचानक चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया।

टायर खुलने के बाद लगे झटके से बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस के टायर खुलने का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसके माध्यम से परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहें है।

बस अड्डा प्रभारी गुरदयाल चौधरी के बोल

बस अड्डा प्रभारी गुरदयाल चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसे लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...