HP TET 2021: आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा(टेट) नवंबर-2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। ये परीक्षा टीजीटी कला, शास्त्री, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, जेबीटी, टीजीटी मेडिकल, पंजाबी और उर्दू विषयों के लिए 13, 14, 21 और 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। टेट परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट में TET November-2021 लिंक खोलकर रोलनंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अध्यापक पात्रता परीक्षा(टेट) का परिणाम करीब 17 फीसदी रहा है। टीजीटी कला विषय में मात्र 7.01 फीसदी अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा के लिए 44334 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 38704 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परिणाम में 6584 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं, जबकि 32120 अभ्यर्थी असफल रहे हैं।

किस विषय में कितने अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण

टीजीटी (कला) में टेट परीक्षा के लिए 16828 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 13862 ने परीक्षा दी थी। वहीं 2966 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए और 972 ही पास हुए। वहीं, शास्त्री विषय के लिए 2331 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2132 ने परीक्षा दी और 653 पास हुए हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल में 7204 अभ्यर्थियों में  से 6554 ने परीक्षा दी और 1414  पास हुए।

वहीं, एलटी विषय में 4378 अभ्यर्थियों में से 3910 अपीयर हुए थे, जिनमें से 683 पास हुए हैं। वहीं, जेबीटी के 7798 आवेदकों में से 7048 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 1688 अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, टीजीटी मेडिकल के लिए 5551 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 5066 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1158 अभ्यर्थी पास हुए हैं। पंजाबी विषय में 218 अभ्यर्थियों में से 122 ने परीक्षा दी, जिनमें 12 पास हुए हैं। उर्दू विषय के टेट के लिए 26 ने आवेदन किया था, जिसमें से 10 ने परीक्षा दी और छह अभ्यर्थी पास हुए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने ये कहा

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की ओर से  पूर्व में जारी अस्थायी उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के सदंर्भ में परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज करवाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तरकुंजी के तहत घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड़ कर दिया गया है।

टेट का परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...