Himachal Cabinet Meeting: तीन लाख स्‍कूल बैग खरीदने के फैसले पर मुहर, मंत्रिमंडल बैठक में 82 एजेंडा आइटम शामिल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्‍वपूर्ण बैठक सोमवार को 11 बजे के बाद मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में शुरू हुई। बैठक 82 एजेंडा आइटम शामिल हैं। बैठक में स्‍कूली बच्‍चों के लिए तीन लाख बैग खरीदने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इसके लिए नौ करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। पहली, तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के छात्रों को सरकार ने बैग देने का निर्णय लिया है।

बैठक में कोरोना संक्रमण के ओमिक्रान वैरिएंट के खतरे और वैक्‍सीनेशन की स्थिति को लेकर चर्चा की संभावना है। इसके अलावा मुख्‍य सचिव राम सुभाग सिंह करुणामूलक आधार पर लंबित मामलों का समाधान करने के संबंध में प्रस्‍तुति देंगे।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के बिलासपुर दौरे को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। नड्डा बिलासपुर एम्‍स में ओपीडी शुरू होने से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी बिलासपुर पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के दौरे को चर्चा संभावित है।

धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार सुनिश्चित कर रही है कि बजट घोषणाओं और मुख्यमंत्री के आश्वासनों पर कितना काम किया गया। इस संबंध में शिमला स्थित सचिवालय में लगातार विभागों के साथ बैठकें हो रही हैं। आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट घोषणाओं पर हुए काम की समीक्षा करेंगे। योजनाओं का कितना लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचा, इन सभी विषयों को लेकर चर्चा होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...