GVK EMRI की वार्षिक पत्रिका EM CARE को लॉन्च किया गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

GVK EMRI 108 आपातकालीन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी बेहतरीन सेवाएं देने व अपनी एम्बुलेंस को हमेशा स्वच्छ रखने के प्रति प्रेरित करने में मकसद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तर पर मेरी एम्बुलेंस स्वच्छ एम्बुलेंस अभियान चलाया गया था, जिसमें जिला की सबसे स्वच्छ एम्बुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मनित कर अन्य एम्बुलेंस स्टाफ सदस्यों को अपनी एम्बुलेंस को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देना था.

वहीं बात करें बिलासपुर जिला की तो 108 एम्बुलेंस पंजगाई को जिला की सबसे स्वच्छ एम्बुलेंस होने का खिताब मिला है जिसमें कार्यरत एम्बुलेंस चालक, ईएनटी व स्टाफ सदस्यों को चीफ मेडिकल ऑफिसर बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दरोच ने सर्टिफिकेट व गिफ्ट देकर सम्मानित किया है.

इसके साथ ही इस खास मौके पर GVK EMRI की वार्षिक पत्रिका EM CARE को भी लॉन्च किया गया है. वहीं सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दरोच ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए आने वाले समय में जिला में कार्यरत सभी 108 एम्बुलेंस को स्वच्छता के साथ जोड़ते हुए अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के लिए जागरूक करने व विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही है.

वहीं 108 आपातकालीन सेवा के जिला मैनेजर राहुल वर्मा ने कहा कि एम्बुलेंस की स्वच्छता, उपकरणों के सही रखरखाव व कोविड के दौरान मरीजों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने के मद्देनजर पंजगाई 108 एम्बुलेंस को मेरी एम्बुलेंस स्वच्छ एम्बुलेंस अभियान के तहत प्रथम ईनाम मिला है, जिससे ना केवल एम्बुलेंस कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा बल्कि अन्य एम्बुलेंसेज के लिए भी किसी मार्गदर्शन से कम नहीं होगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...