BSL झील में 41 वर्षीय महिला का शव बरामद, मानसिक तौर पर थी परेशान

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 20 जनवरी – डॉली चौहान 

बीएसएल झील से एक 41 वर्षीय महिला का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों को धनोटू के समीप बीएसएल झील में एक शव को तैरता हुए देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

तहकीकात में सामने आया कि देर रात बीएसएल पुलिस थाना के तहत एक महिला के लापता होने की सूचना दर्ज की गई थी, यह शव उसी महिला का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात निचली बैहली गांव की (41) रमा देवी पुत्री शरण दास (सुंदरनगर) के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जिसके बाद सुबह महिला का शव बीएसएल झील में तैरता हुआ मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

फ़िलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...