BSL कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

--Advertisement--

सुंदरनगर, 14 जुलाई – अजय सूर्या

सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी के एक जर्जर क्वार्टर में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया है। क्वार्टर के बाहर से गुजरने वाले लोगों ने जब बदबू उठती पाई तो अंदर जाकर देखने पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया। इसके उपरांत उन्होंने बीएसएल थाना को इस बारे सूचित किया।

पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त पप्पू के रुप में हुई है। वह पिछले कई सालों से सुंदरनगर स्थित बीएसएल कॉलोनी में ही जहां स्थान मिलता था वहां रह लेता था और ढाबों इत्यादि में छोटा-मोटा काम कर अपना खर्च निकाल रहा था। वह कहां का रहना वाला था, इसको लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं है।

थाना प्रभारी बोधराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मृतक के शव का नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम कराया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...