Breaking News: हिमाचल उपचुनाव मे देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी जीतीं, BJP की ‘होशियारी’ नहीं आई काम, जनता ने सिखाया सबक

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश में देहरा उपचुनाव से बड़ी खबर है। यहां से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की हार हुई है। सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उन्हें हराया है हालांकि, अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन 10 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है।

ऐसे में अब भाजपा की ‘होशियारी’ काम नहीं आई है। चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए आजाद विधायक रहे होशियार सिंह को बड़ा झटका लगा है और वह हार गए हैं। वह लगातार दो चुनाव में यहां से जीत रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों में देहरा सीट पर सबसे पहला नतीजा सामने आया है। यहां पर सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को जीत मिली है। भाजपा के होशियार सिंह को हार का सामना लगा है। वह यहां से जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाएंगे।

दरअसल, देहरा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इसके बाद शनिवार सुबह यहां पर काउंटिंग शुरू हुई। शुरू के चार राउंड में कमलेश ठाकुर लगातार पिछड़ती रहीं लेकिन उसके बाद उन्होंने बढ़त बनाना शुरू किया और फिर लगातार वह बढ़ बनाती रहीं। उनकी जीत से पहले ही लीड को देखते हुए कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...