BREAKING NEWS: सरकाघाट में खाई में गिरी HRTC बस, हादसे में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

--Advertisement--

हिमाचल बस हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, हादसे में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल, 20 घायल लोगों का इलाज जारी।

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में वीरवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

त्रांगला गांव की एक महिला, मधु ने बताया कि उनके घर के पास ही यह हादसा हुआ है। फिलहाल, एंबुलेंस सेवाएं भी तुरंत सक्रिय हो गईं, जिनमें 108 सेवा की कई गाड़ियां शामिल थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

एसडीएम सरकाघाट और डीएसपी सरकाघाट ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। हादसे का कारण क्या रहा है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

इस हादसे को लेकर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी कहा कि मंडी में हुआ बस हादसा बहुत ही दुखद है और मैं ईश्वर से सभी के लिए कुशता की प्रार्थना करता हूं.. प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...