Breaking News: द्रमण और सिहुंता के बीच पड़ते लोद्रगढ़ में पलटी कार, तीन महिलाओं की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैै। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सिहुंता से द्रमण की तरफ जाने वाली सड़क पर लोद्रगढ़ के पास एक कार पलट गई। कार में सवार पांच लोगों में से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चालक समेत दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हैं।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग जातर लेकर मनसा माता के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान लोद्रगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

पुलिस चैकी सिहूंता टीम की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

लोधरगढ तहसील सिहून्ता मे हुई कार दुर्घटना में मरने वालों व घायलों के नाम

मृतक

1. रतो देवी पत्नी बलदेव गांव व डाक घर द्रमण तह शाहपुर जिला कांगड़ा उम्र 70 साल । .

2. सरयू शर्मा पुत्री अशोक कुमार व उम्र 19 साल पता उपरोक्त

3. त्रिमलादेवी पत्नी धना राम व उम्र 80 साल पता उपरोक्त

घायलो के नाम जिन्हे टाडा अस्पताल रेफर किया है 

1. अंजू शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा निवासी गाव व डाकघर तह शाहपुर व उम्र 33 साल

2 आर्या पुत्री रोहित पता उपरोक्त व उमृ लगभग 4 साल |

3 गगन पुत्र भणका राम ग़ाव रीडा डाo घुलारा उप तह सिहनता जिला चम्बा व उम्र 45 साल | व्राये सूच नार्थ ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...