Breaking : हिमाचल में टेट की तिथियां घोषित, इस दिन से करें आवेदन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों की टेट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। जेबीटी, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू की टेट परीक्षाओं के लिए दिशा निर्देश एक ही प्रोस्पैक्ट्स बोर्ड की बेवसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है।

टेट परीक्षा के लिए आवेदन 23 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं लेट फीस 300 रुपये के साथ 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। 19 से 21 अक्टूबर तक शुद्धियां करवा सकते हैं।

कौन परीक्षा कब होगी

जेबीटी टेट 13 नवंबर को सुबह के सत्र में 10 से साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगा।

शास्त्री की परीक्षा भी 13 सितंबर को शाम के सत्र 2 से साढ़े 4 बजे तक होगी।

टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक टेट 14 नवंबर को होगा।

टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा सुबह के सत्र में 10 से साढ़े 12 और भाषा अध्यापक की 2 से साढ़े चार बजे तक होगी।

टीजीटी आर्ट्स टेट 21 नवंबर को आयोजित होगा। यह सुबह से सत्र में 10 से साढ़े 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

टीजीटी मेडिकल की परीक्षा भी 21 नवंबर को होगी। यह परीक्षा शाम के सत्र में 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक होगी।

पंजाबी और उर्दू टेट 28 नवंबर को होगा। पंजाबी का सुबह के सत्र में 10 से साढ़े 12 और उर्दू का शाम के सत्र में 2 से साढ़े 4 बजे तक आयोजित होगा।

 

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...