
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
विश्व के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में शुमार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटेगा। 2023 में यहां आईपीएल के दो मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। तय शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च से आईपीएल के मैच शुरू होंगे। इसमें पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अहम बात यह है कि इस बार धर्मशाला में भी आईपीएल के दो मैच खेले जाएंगे। दरअसल, 17 मई को यहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होगा।
वही एक दिन बाद 19 मई को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। 2013 के बाद यहां आईपीएल मैच होने जा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों में इस खबर के बाद काफी रोमांच पैदा हो गया है।
आईपीएल के इस सीजन में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। जिसमें 11 डबल हैडर शामिल है। हर टीम एक दूसरे के साथ 7 बार खेलेगी।
ग्रुप ए में मुंबई, राजस्थान, कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ को रखा गया है। वही, ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, हैदराबाद, बेंगलुरु व गुजरात टाइटंस शामिल है।
बता दें कि इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच भी धर्मशाला में खेला जाना था। चूँकि मैदान खेल के लिए तैयार नहीं था। लिहाजा इसे स्थानांतरित कर दिया गया।
इसके बाद क्रिकेट प्रेमी काफी निराश थे। लेकिन अब आईपीएल की खबर के बाद प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच बढ़ गया है।
धर्मशाला में कब -कब हुए आईपीएल मैच
1. 16 अप्रैल 2010 पंजाब किंग्स- डेक्कन चार्जर
2. 18 अप्रैल 2010 पंजाब किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स
3. 15 मई 2011 पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
4. 17 मई 2011 पंजाब किंग्स- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5. 21 मई 2011 पंजाब किंग्स- डेक्कन चार्जर
6. 17 मई 2012 पंजाब किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स
7. 19 मई 2012 पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
8. 16 मई 2013 पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
9. 18 मई 2013 पंजाब किंग्स- मुंबई इंडियंस
