BREAKING : कांगड़ा में तीन देसी कट्टे, 40 कारतूस और नशीली दवाइयां बरामद, मचा हड़कंप

--Advertisement--

प्रदेश के कांगड़ा जिले में टांडा रोड पर हथियार और नशीली दवाइयां मिली हैं। दो बैग मिलने से कांगड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। हथियारों की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान है।

हिमखबर – डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में टांडा रोड पर हथियार और नशीली दवाइयां मिली हैं। दो बैग मिलने से कांगड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। हथियारों की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान है।

दो बैग पुलिस को टांडा रोड पर शिव मंदिर के साथ मिले हैं।  शिव मंदिर टांडा मेडिकल कॉलेज के करीब है। पुलिस ने दोनों बैग बरामद कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

डीएसपी अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान जब टांडा रोड पर शिव मंदिर में जल चढ़ाने गए, तो मंदिर के पीछे उन्होंने दो बैग देखे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

बैग में तीन देसी कट्टे, 40 राउंड, दो चाकू, एक खाली मैगजीन और 5250 अलपराज की गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि ये बैग किसका है, किसने, कब और कैसे यहां रखा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...