BJP MLA ने फिर दिखाई दबंगई, SDM के बाद अब SHO से उलझे, कार्रवाई के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन के विधायक विनोद कुमार पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी से कथित उलझने के मामले में कोर्ट से कार्रवाई की अनुमति मांगी है।

सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों आईटीबीपी अधिकारी की अंत्येष्टि के दौरान नाचन विधायक की पुलिस अधिकारी से कहासुनी हो गई। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो संबंधित अधिकारी को तलब कर मामले की रिपोर्ट ली।

अधिकारी से पूरी रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी से उलझने, पुलिस की मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत रिकॉर्ड दर्ज किया और केस दर्ज करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामला मजबूत बनाने के लिए विधायक से संबंधित पूर्व मामलों का भी जिक्र भी किया है। इसमें एक एसडीएम के साथ हुई कहासुनी का भी उल्लेख है।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला करीब दो सप्ताह पुराना है। 186 की रिपोर्ट रिकॉर्ड की गई है। उधर, नाचन के विधायक विनोद कुमार ने इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...