Big Breaking: हिमाचल में कल 16 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी निजी बसें, सीएम से मुलाकात के बाद संघ ने लिया फैसला

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बुधवार यानि 16 जून से सभी निजी बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात के बाद निजी बस संचालक संघ ने यह फैसला लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने बयान जारी कर कहा कि 16 जून से सभी निजी बसों का संचालन होगा। बता दें सोमवार को भी करीब पांच जिलों में कई निजी बस आपरेटरों ने सेवाएं दी थीं। मांगों को लेकर निजी बस संचालक हड़ताल पर थे।

 

 

उधर परिवहन निगम ने मंगलवार को परिवहन निगम ने 302 अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाईं। एचआरटीसी ने प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच 38 दिन बाद सोमवार को 1226 रूटों पर बसें चलाई थीं। कोरोना को लेकर लागू बंदिशें काफी हद तक कम करने के बाद निगम ने सरकार के आदेश पर बसें चलाना शुरू कर दिया है। पहले दिन 1107 स्थानीय और 219 लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू की गई थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...