जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

--Advertisement--

Image

समापन समारोह में प्रधानाचार्य देवेश नारायण ने विजेता प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार

चंबा, 30 सितंबर – भूषण गुरुंग

जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में विगत 16 सितंबर से मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानाचार्य देवेश नारायण की अध्यक्षता में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई ।

समापन समारोह के दौरान प्रधानाचार्य देवेश नारायण ने कहा कि हिंदी भाषा देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रही है। आज विश्व का हर तीसरा व्यक्ति हिंदी को पढ़ना-लिखना और बोलना जानता है।

उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कार्यालय के कार्य को हिंदी में करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य विनोद त्रिपाठी, शिक्षक प्रताप सिंह और रविंद्र कुमार ने  भी हिंदी भाषा की अहमियत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए ।

विद्यार्थियों द्वारा इस दौरान आयोजित की गई हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्वरचित काव्य लेखन, हास्य व्यंग्य प्रस्तुति, सुलेख लेखन, निबंध लेखन और पहेली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा  लिया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोषण माह के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं हिंदी पखवाड़े के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए और इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...