मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ शातिरों ने उड़ाया हजारों का सामान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 29 सितंबर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना तलाई के तहत मोबाइल की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान के अंदर रखे हजारों के मोबाइल और अन्य एसेसरी पर हाथ साफ किया है। दुकान के मालिक को चोरी की सूचना अन्य लोगों ने दी।

पुलिस को दी शिकायत में विजय सिंह का कहना है कि वह बरठीं बाजार में वशिष्टा कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान करता है। रोजाना की तरह 26 सितंबर को रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया।
विजय ने बताया कि 27 सितंबर को पड़ोसी दुकानदार पवन कुमार, उर्फ पम्मी का फोन आया कि दुकान का शटर आधा खुला है व ताला भी टूटा हुआ है। ताला शटर के साथ ही लटका हुआ था।
सूचना मिलने पर विजय जैसे ही दुकान पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी दुकान से 4 एंड्राइड फोन, 10 कीपैड फोन व मोबाइल की एसेसरीज, एक सीपीयू गायब है। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...