नौकरी का झांसा देकर युवती से ऑनलाइन ठगी, शातिरों ने लगाई हजारों की चपत

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

नौकरी के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नौकरी पाने की खातिर युवती शातिरों के झांसे में आई तथा उसने लगभग 94 हजार रुपए की धनराशि गंवा दी।

जानकारी के अनुसार शातिरों ने नौकरी देने के नाम पर युवती से ऑनलाइन ठगी की है। युवती ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार शातिरों ने एक वैबसाइट के माध्यम से नौकरी देने की ऑफर दी, जिस पर युवती ने नौकरी के लिए इस वैबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन कर दिया।

इसके पश्चात शातिर युवती को नौकरी देने के झांसे में लेकर पैसे लेने की बात करने लगे। नौकरी मिलने की बात को देख युवती शातिरों द्वारा बताए गए बैंक खाते में पैसे भेजती रही। शातिरों ने युवती से अब तक 94 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की।

94 हजार रुपए देने के बाद भी युवती को नौकरी का कोई ऑफर नहीं आया, जिस पर युवती को ठगी होने का अंदेशा हुआ।

थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...