चंबा में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मेडिकल कॉलेज बना रेफर अस्पताल, न अल्ट्रासाउंड होता और न ही कोई टेस्ट : सुरजीत ठाकुर

--Advertisement--

Image

आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो ठेकेदारी प्रथा बंद होगी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, कांग्रेस और भाजपा ने जनता को सुविधाएं दिए बिना प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबाया, अब फ्री बिजली और पानी देने की बात कर रहे, केजरीवाल ने हिमाचल की जनता को दी 11 गारंटियां, हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी होगी पूरी : आप

चंबा, 27 सितंबर, 2022 – भूषण गुरुंग

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने चंबा में प्रेस कांफ्रेंस कर जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जयराम सरकार को घेरा। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि चंबा के मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिलती। मेडिकल कॉलेज मात्र रेफर अस्पताल बन गया है, जहां आने वाले मरीजों को शिमला या टांडा रेफर कर दिया जाता है।

मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन गर्भवती महिलाओं को 2-2 महीने बाद की डेट दी जा रही, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं को टांडा रैफर किया जाता है, गर्भवती महिलाएं खस्ताहाल सड़कों में सफर करती हैं तो कितनी परेशानी होती होगी। मेडिकल कॉलेज में न तो अल्ट्रा साउंड होता है और न ही किसी भी प्रकार के टेस्ट होते हैं। कांग्रेस और भाजपा सरकार के समय चंबा की उपेक्षा हुई है।

जो सुविधाएं जिले के लोगों को 50 साल पहले मिल जानी चाहिए थी, उनके लिए चंबा के लोग आज भी तरस रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनावों में एक मौका आम आदमी पार्टी को दें, दिल्ली मॉडल पर चंबा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो ठेकेदारी प्रथा बंद होगी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार : आप

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि टलेरु वोटिंग पाइंट में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार ने यहां ठेकेदारी प्रथा लागू की है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी जगह ठेकेदारी प्रथा बंद की जाएगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

चंबा के लोगों से वायदा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं, ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ लंबे समय से कार्य किया है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक ईमानदार पार्टी आई है। चंबा के लोग ईमानदार लोगों को चुने, जिससे प्रदेश में विकास होगा।

कांग्रेस और भाजपा ने जनता को सुविधाएं दिए बिना प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबाया, अब फ्री बिजली और पानी देने की बात कर रहे : आप

सुरजीत ठाकुर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने जनता को कोई सुविधाएं नहीं दीं और प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबा दिया। कांग्रेस व भाजपा राज में भ्रष्टाचार होता रहा है, जिससे प्रदेश कर्ज में डूबता रहा और जनता को कोई सुविधाएं नहीं मिलीं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिना कर्ज लिए जनता को दर्जनों सुविधाएं फ्री में दी जा रहीं है।

जनता को फ्री सुविधाएं देने का फॉर्मूला मात्र केजरीवाल के पास है। ईमानदार सरकार ही बिना कर्ज लिए जनता को बेहतर सुविधाएं दे सकती है। दिल्ली में केजरीवाल ने जनता को फ्री सुविधाएं दीं, लेकिन दिल्ली सरकार पर कोई कर्ज नहीं है। ऐसा काम ईमानदार सरकार ही कर सकती है। चुनावों के समय भाजपा और कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह करते हुए कई घोषणाएं कर रहे हैं। जनता से अपील है कि इनके झूठे वायदों में आने का समय नहीं है। इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दें।

केजरीवाल ने हिमाचल की जनता को दी 11 गारंटियां, हिमाचल में भी सरकार बनने पर हर गारंटी होगी पूरी : आप

सुरजीत ठाकुर चंबा जिले के घर घर तक केजरीवाल की 11 गारंटियों को पहुंचाने के लिए डोर टू डोर अभियान में जुटे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लोगों को 11 गारंटी दी हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। पता चला है कि चंबा के अंदर कॉलेज तो खोल दिए हैं लेकिन पढ़ाने के लिए प्रोफेसर ही नहीं है। वोट बटोरने के लिए कॉलेज खोल दिए है लेकिन पढ़ाई की सुविधा नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने पहली गारंटी शिक्षा की दी है। जिसमें प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर और फ्री शिक्षा दी जाएगा। प्रदेश में अच्छे स्कूल भवन बनाए जाएंगे और शिक्षकों के सभी पदों को भरा जाएगा। स्कूलों में कार्यरत अस्थायी शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों से सिर्फ शिक्षा का काम कराया जाएगा।

केजरीवाल ने दिल्ली में बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल पर शिक्षा व्यवस्था को लागू किया जाएगा। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने महिलाओं को गारंटी दी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी की नकल कर महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने की बात कर रही है।

कांग्रेस ने पहले महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। चुनावों के समय झूठे वादे कर रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने युवाओं को रोजगार की गारंटी दी है। जिसमें प्रदेश में 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा की गारंटी दी है। जिसमें समाज के सभी बुजुर्गों को साल में एक बार मनपसंद स्थान की यात्रा कराई जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को लोगों के बेहतर और फ्री स्वास्थ्य सुविधा देने की गारंटी दी है। इस तरह प्रदेश के व्यापारियों को गारंटी दी है कि रैड राज से मुक्ति मिलेगी। व्यपारियों का एक सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा, जिसके सुझावों पर ही व्यापारियों से संबंधित नीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों को 6 माह के अंदर वैट का रिफंड किया जाएगा।

प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में व्यापार करने वालों को सिंगल विंडो सिस्टम की गारंटी दी है। जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक ही स्थान पर सभी एनओसी प्रदान की जाएगी। किसी भी व्यवसायी को अलग-अलग विभागों में एनओसी लेने की जरुरत नहीं होगी।

किसानों बागवानों को गारंटी दी है कि उनकी फसलों का सही मूल्य दिया जाएगा। सरकार सेब का समर्थन मूल्य तय करेगी। फसलों को बेंचने की लिए सभी सुविधाओं के साथ मंडियों का निर्माण किया जाएगा और फूड प्रोसेसिंग यूनिट और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सुरजीत ठाकुर ने जनता से अपील की है कि एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। केजरीवाल जो गारंटी लोगों को देते हैं उसे पूरा करते हैं। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने हर गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...