शिमला में दूसरी सबसे लंबी सुरंग; एक बार में गुजरेंगी 4 गाडिय़ां, डिजाइन तैयार, इतनी लंबाई

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल की दूसरी सबसे लंबी सुरंग शिमला में बनने जा रही है। अटल टनल के बाद यह दूसरी सुरंग होगी और संजौली शहर के ठीक नीचे से होकर गुजरेगी। इस सुरंग की लंबाई 2.66 किलोमीटर होगी। सुरंग का डिजाइन तैयार हो चुका है। एनएचएआई ने इसके निर्माण की अनुमति दे दी है।

कालका-शिमला नेशनल हाई-वे का करीब सवा पांच किलोमीटर हिस्सा सुरंग से होकर गुजरेगा। एनएचएआई ने इस मार्ग पर पांच सुरंग निर्माण का फैसला किया है और टेंडर भी जारी कर दिए हैं।

यह सुरंग नेशनल हाई-वे की तर्ज पर ही फोरलेन होगी और एक बार में चार गाडिय़ां यहां से गुजर पाएंगी। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर कैंथलीघाट से शिमला तक आखिरी हिस्से के निर्माण में यह सुरंग प्रस्तावित है।

नेशनल हाई-वे के इस हिस्से के लिए पूर्व में भी टेंडर जारी हुए थे। पुराने टेंडर में सुरंग का प्रस्ताव नहीं था, जबकि दोबारा से तैयार डीपीआर में अब सुरंग को शामिल किया गया है। इस मार्ग की बात करें तो 28.46 किलोमीटर लंबे इस नेशनल हाई-वे को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसकी कुल लागत 3915 करोड़ रुपए आंकी गई है।

सोलन और कुमारहट्टी के बीच भी करीब एक किलोमीटर लंबी सुरंग बड़ोग में बनाई जा चुकी है, जबकि कैंथलीघाट और सोलन के बीच कंडाघाट में एक अन्य सुरंग का निर्माण चल रहा है।

इन दोनों सुरंगों को मिलाकर इस समूचे मार्ग पर कुल सात सुरंग बनने वाली हैं। इनमें सबसे लंबी सुरंग 2.66 किलोमीटर जबकि सबसे छोटी सुरंग 242 मीटर की होगी। यह दोनों सुरंग तीन साल की अवधि में बनकर तैयार होगा।

सैलानियों के लिए सुकून भरा सफर

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे अब पर्यटकों की पहली पसंद बनने वाला है। यह सफर पर्यटकों को काफी सुकून देगा। पर्यटक यहां हर एक पल को महसूस करते हुए प्रकृति की गोद में पहुंचेंगे।

नेशनल हाई-वे के आखिरी हिस्से में पांच सुरंगों का निर्माण किया जाना है। इनमें से सबसे लंबी सुरंग 2.66 किलोमीटर की होगी। मार्ग का करीब सवा पांच किलोमीटर हिस्सा धरती के नीचे ही रहेगा। एक विश्वस्तरीय पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस मार्ग पर कुल सात सुरंगें बनने वाली हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...