सडक़ पर दरी बिछाकर धरने पर बैठे मृतका के मायके पक्ष ने किया चक्काजाम

--Advertisement--

Image

विवाहिता की मौत से आक्रोषित मायके पक्ष ने सडक़ पर धरना देते हुए चक्काजाम कर डाला है

ब्यूरो – रिपोर्ट

विवाहिता की मौत से आक्रोषित मायके पक्ष ने सडक़ पर धरना देते हुए चक्काजाम कर डाला है। मायके पक्ष को मनाने के लिए पुलिस पहुंच चुकी है लेकिन मायके पक्ष ने जाम नहीं खोला है।

अपनी बेटी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सडक़ पर ही दरी बिछा दी है और उस पर बैठकर धरना शुरू कर दिया है। इससे मार्ग पर आवाजाही अवरूद्ध हो गई है।

जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल के गांव कुठारबीत की बबीता पत्नी रामपाल की 20 सितम्बर को जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी।

इस संबंध में मृतका के पिता फतेह सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 498(ए), 306 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस द्वारा समय पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने के  विरोध में मृतका के चंदपुर स्थित मायके पक्ष ने हरोली-टाहलीवाल रोड़ पर चंदपुर गांव में ही चक्काजाम कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...