बद्दी के खरूणी में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक की मौत

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

थाना नालागढ़ के तहत बद्दी रोड पर खरूणी में गाड़ी द्वारा टक्कर मारने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पवन कुमार पुत्र देव राज निवासी न्यू माधोपुरी लुधियाणा पंजाब के बयान पर दर्ज किया गया है।

उसने बताया कि वह नालागढ़ में रहने वाले अपने साडू विपन कुमार पुत्र बीरबल कुमार निवासी कनोल डाकघर चनौर तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा के पास गांव खरूणी आया था। वह व विपन बाजार में दूध लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही विपन कुमार हार्डवेयर की दुकान के सामने पहुंचा तो उसी वक्त बद्दी की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी तेज रफ्तार में आई और उसके चालक ने गलत दिशा में आकर विपन कुमार को टक्कर मार दी।

गाड़ी चालक मौके से गाड़ी को भगा ले गया। विपन को जख्मी व बेहोशी की हालत में नालागढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने विपन को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...