भाजपा की “युवा संकल्प रैली” में थे 40+ वाले, कांग्रेस ने उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

मंडी, 25 सितंबर – डॉली चौहान

हिमाचल के मंडी में बीते रोज हुई “भारतीय जनता युवा मोर्चा” की रैली पर शहरी कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि यूं तो यह युवा रैली थी, लेकिन इसमें ज्यादातर लोग 40 वर्ष से ऊपर आयु के थे।

रविवार को मंडी के गांधी भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल सेन ने कहा कि युवाओं की यह रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही, जिसमें मोदी नहीं पहुंच पाए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा देश में लागू की गई अग्निपथ योजना को भी देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने करोड़ों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इसके विपरीत भाजपा सरकार में बेरोजगार होने का ही आंकड़ा बढ़ा है।

उन्होंने ये भी कहा कि मंडी में आईआईटी व बिलासपुर में एम्स कांग्रेस की देन है, जिसका श्रेय भाजपा लेने में लगी है। उन्होंने कहा कि किसी और के कार्य का श्रेय लेने के लिए बिलासपुर में आधे-अधूरे एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री से करवाया जा रहा है, जो कि सही नहीं है।

इस दौरान शहरी कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एडवोकेट गीतांजली शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर प्रदेश के हजारों जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने वेतन और एरियर के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले समय में भुगतने को मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...