चम्बा : फोलगत बाजार में भीषण अग्निकांड, 5 दुकानें जलकर राख

--Advertisement--

Image

चम्बा शहर के साथ लगती राजपुरा पंचायत के फोलगत बाजार में आग लगने से 5 दुकानें राख हो गईं। दुकानों में रखा सारा सामान भी राख के ढेर में तबदील हो गया। इस घटना में करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के साथ लगती राजपुरा पंचायत के फोलगत बाजार में आग लगने से 5 दुकानें राख हो गईं। दुकानों में रखा सारा सामान भी राख के ढेर में तबदील हो गया। इस घटना में करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ लगती दुकानों व घरों को बचा लिया।

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह उक्त दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके चले गए थे। वीरवार रात करीब 2 बजे प्रवीन कुमार की पत्तल-गिलास बनाने की एक छोटी फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इसके चलते साथ लगती 4 अन्य दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदारों को दी तथा खुद आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं कुछ लोगों ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम दमकल वाहन को लेकर मौके पर पहुंची। आग अधिक फैल जान के कारण टीम ने दूसरी गाड़ी भी मंगवाई और आग को आसपास फैलने से रोका।

इस घटना में दुकानदार प्रवीण सिंह की 4 दुकानें जिसमें लोहे की मशीनें व सामान और बेकरी दुकानदार सुनील कुमार की बेकरी में रखा सारा समान आग की भेंट चढ़ गया। वहीं पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों के बयान दर्ज किए।

अग्निशमन विभाग चम्बा के लीडिंग फायरमैन पवन सिंह राणा ने बताया कि देर रात आग लगने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद 2 गाड़ियों को टीम सहित मौके पर भेजा गया। घटना में करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...