कांग्रेस खुद बेरोजगार, दूसरों को क्या रोजगार देगी: राकेश शर्मा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर रोजगार के नाम पर बेरोजगारों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खुद जिला कांगड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय महाजन ने 7500 लोगों को रोजगार देने की बात कही है, जबकि इसके लिए लोगों से अवेदन भी मांगे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी देने की बात कह कर बेरोजगारों से तो फार्फ भी भरवाए जा रहे हैं जो अपने आप में एक जनता के साथ षड़यंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद बेरोजगार है तो वे दूसरों को क्या रोजगार देंगी।

राकेश शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस नेताओं का यह खेल हास्यास्प्रद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कई बार सत्ता में रही, परंतु वे बेरोजगारी को खत्म नही कर पाई अब जबकि प्रदेश की जयराम व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकारें ने बेरोजगारों को रोजगार दे रही है तो कांग्रेस तरह तरह के हथकंडों का सहरा ले रही है।

उन्होंने का कि जनता भी जानती है कि कांग्रेस के नेता केवल सत्ता में आने के लिए उनके साथ छल कर रही है और यह कांग्रेस नेताओं का चुनावी स्टंट है। राकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के लिए अग्निपथ योजना को लागू किया है, जिसको लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश की जयराम सरकार ने सरकारी व नीजि क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया है। उन्होंने कहा कई धड़ों में बंटी कांग्रेस जितने भी झूठे प्रयास कर ले प्रदेश में जनता के अशीर्वाद से पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तथा रिवाज को बदल देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...