राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड में अध्यापक ना होने से अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति में सरकार के प्रति रोष

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की ग्राम पंचायत भलाड के अधीन आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड स्कूल में अध्यापक ना होने की वजह से बच्चों के अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति नाराज़ हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक और केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के दावे करती है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों का रूख करने लग गए हैं।

क्या कहते है प्रधानाचार्य 

जब इस बारे में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में कई साल से शिक्षकों की कमी चल रही है। यहां पर शास्त्री अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, हिंदी लैक्चरार के पद रिक्त चल रहे हैं तथा समय समय पर इसकी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा उच्च शिक्षा उपनिदेशक को देते रहें हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

अभिभावकों के बोल

वहीं बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द इन पदों को नहीं भरा तो बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रारंभिक उपनिदेशक के बोल

जब इस बारे में प्रारंभिक उपनिदेशक महिन्द्र धीमान और उच्च उपनिदेशक रेखा कपूर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही रिक्त पद भर दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...