स्‍कूटी सवार शिक्षिका को क्रेन ने कुचला, PGI ले जाते समय तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर तारुवाला के समीप स्कूटी सवार महिला को क्रेन (HP 17C-0706) ने कुचल दिया। घायल महिला को पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया परन्तु महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान ओम लता गुलाटी (49) निवासी भाटावाली के रूप में हुई है।

मृतक महिला बनकला के  सरकरी स्कूल में इंग्लिश की लेक्चरर है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम वह फिजियोथेरेपी करवाने स्कूटी पर सवार होकर तारुवाला की ओर गई थी, जहां क्रेन के साथ उसकी भयंकर टक्कर हो गई। ये भी जानकारी है कि क्रेन चालक महिला को करीब 10-12 मीटर घसीट कर ले गया था।

उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर क्रेन को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को पीजीआई पहुंचने से पहले मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...