SBI बैंक के बाहर से लोहे की जालियां चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन, 13 सितंबर – जीवन वर्मा

कसौली के परवाणू में पिछले हफ्ते SBI बैंक के बाहर से लोहे की जालियां चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार कर लिया है, जिसका वीडियो CCTV फुटेज में कैद हुआ था।

जानकारी के अनुसार डीएसपी प्रणव चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि परवाणू के सेक्टर-4, 5 और 1 स्थित SBI बैंक के पास से नगर परिषद द्वारा नालियों पर लगाई गई लोहे की जालियां व ऐंगल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
आरोपी की पहचान नितीश शर्मा पुत्र जोगिंदर शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में ऊंचा परवाणू में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि बार-बार सरकारी संपत्ति की चोरी होने पर एक इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया, जिसने पूरे केस पर काम कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...