ऊना गोलीकांड में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

ऊना –  रजनीश ठाकुर

हरोली के दुलैहड़ स्थित स्टेडियम के समीप अज्ञात हमलावरों द्वारा मारी गई गोली में घायल रविंद्र कुमार क्षेत्रीय अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मौके पर पहुंचे नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के पांव पकड़कर मृतक के परिजन बेटे की भीख मांग रहे थे। वहीं हरोली पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है।

बता दें कि सोमवार देर शाम रविंद्र कुमार निवासी दुलैहड़ घर के साथ लगते स्टेडियम पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने रविंद्र कुमार की छाती पर गोली दाग दी।

गोली रविंद्र कुमार की छाती के बीचों-बीच लगी है। गोलीकांड में घायल रविंद्र कुमार को स्थानीय युवकों की मदद से सीएचसी दुलैहड़ लाया गया। जहां से गंभीर हालत में रविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया।

अस्पताल पहुंचते ही रविंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

युवक की पहचान रविंदेत कुमार उर्फ़ सेठी (30) निवासी दुलहड़  के रूप में हुई है।  ये भी बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आये थे। अग्निहोत्री ने कहा कि ये बेहद ही खतरनाक शूट आउट हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...