
शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के पशु पालक एवं पंचायत प्रतिनिधि प्रधान उप प्रधान वार्ड सदस्य का प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को पशुओ की लंपी स्किन बीमारी लेकर ज्ञापन सौंपा ।
जिसमे उनका कहना था कि आज दुधारू पशु लंपी स्किन बीमारी के कारण ग्रसित हो कर उनकी मौत हो रही है लेकिन पशु पालन बिभाग की तरफ से कोई भी सुबिधा पशु पालको को नही मिल रही है। जो पशु पालक अपने परिवार का पालन पोषण दूध बेच कर कर रहे है उनको अपने पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए महंगी दवाइयां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है सरकार की तरफ से कोई भी सहायता नही मिल रही है।
पठानिया ने पंचायत प्रतिनिधियों एव पशु पालकों को आश्वस्त किया कि आपकी पशुओं को लंपी स्किन बीमारी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एव पशुपालन बिभाग के मंत्री को खत लिख कर अबगत करवा दिया गया है।
जिमसें मांग की गई है कि केंद्र की सरकार इस पशुओं की लिम्पि बीमारी को राष्ट्रीय महा बीमारी घोषित करें।
प्रदेश सरकार जल्द ही पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों से बैठक लेकर एक अधिकारियो की टास्क फोर्स टीम तैयार करके गाँव गाँव मे भेज कर पशुओं का इलाज किया जाए जिससे गरीब पशुपालक राहत की सांस ले।प्रदेश सरकार पशु पालकों की इस समस्या के लिए गंभीर नही है। जिससे इसका खमियाजा गरीब जनता को भुक्तना पद रहा है।
पठानिया ने कहा कि सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है झूठी घोषणायें करके एक तरफ सरकार कहती है कि इस बीमारी के इलाज के लिए पशु पालकों को 3500 रुपये देने की बात कर रही है ओर मुफ्त दबाई देने की बात कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ नही है।पशु पालक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर उप प्रधान गोपाल सिंह,कर्म चंद,शेर सिंह,उप प्रधान सुरेश मेहरा, पूर्व उपप्रधान अश्वनी चौधरी, पूर्व प्रधान लालमन ,अजय कुमार,रोशन लाल,रमेश कुमार,मोहित कुमार पंचायत वार्ड सदस्य, आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।
