
नई दिल्ली – ब्यूरो रिपोर्ट
बैंक की नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के पास राज्य सहकारी बैंक में आवेदन करने का सुनहरा मौका है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है.
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpscb.com पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड (एचपीएससीबी) में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का लास्ट डेट 30 सितंबर 2022 है. कुल पदों की संख्या 30 है.
HPSCB Recruitment 2022: असिस्टेंट मैनेजर वैकेंसी डिटेल
- जनरल – 23
- ईडब्ल्यूएस – 05
- एससी – 10
- ओबीसी – 06
- एसटी – 04
- एक्स-एसएम (जनरल) – 08
- एक्स-एसएम (एससी) – 01
- जनरल (डब्ल्यूएफएफ) – 01
- पीडब्ल्यूडी/पीएच – 03
HPSCB Recruitment 2022: इन तारीखों का रखें ध्यान
- आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 सितंबर 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2022
HPSCB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए 3 साल का बैंकिंग अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
HPSCB Recruitment 2022: आयु सीमा
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में छूट का प्रावधान है.
