पिता से प्रेरणा लेकर भारत भ्रमण पर निकला अधिराज, 20 राज्यों का सफर कर पहुंचा शिमला

--Advertisement--

Image

शिमला, 12 सितंबर – नितिश पठानियां

राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति का संदेश देने के लिए झारखंड के जमशेदपुर के अधिराज बरुआ साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले है। 20 राज्यों से होते हुए अधिराज शिमला पहुंचे, जहां रिज मैदान पर लोगों को राष्ट्रीय एकता विश्व शांति के साथ पर्यावरण का संदेश देते नजर आए। अधिराज ने झारखंड के जमशेदपुर के टाटा नगर से 1 अक्टूबर 2021 से अपनी यात्रा शुरू की थी।

अब तक उड़ीसा, छेतीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक, गोवा से महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर से होते हुए हिमाचल का भ्रमण कर चुके है। शिमला से उत्तराखंड, उतर प्रदेश होते हुए वापिस झारखंड जाएंगे। अधिराज अपनी यात्रा के दौरान एनजीओ की मदद के साथ गाना गा कर लोगों से पैसे एकत्रित कर रहे है।

उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण की ये प्रेरणा पिता से मिली है। पिता आलोक भी 25 वर्ष की उम्र में 1987 में साइकिल से पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं। जिससे प्रेरित होकर वह भी भारत भ्रमण पर निकले है। इस यात्रा के दौरान पूरे भारतवर्ष में लगभग 22000 किमी साइकिल चलाने का लक्ष्य है।

अधिराज ने कहा कि भारत के सभी राज्यों में साइकिल से यात्रा पर निकले है। सभी राज्यों की राजधानी में जा कर लोगों को नेशनल इंटीग्रेशन, वर्ल्ड पीस, पॉल्यूशन कंट्रोल के मोटिव को लेकर भारत में जागरूकता फैलाने के लिए भारत भ्रमण पर निकले है। शहरों के अलग-अलग एनजीओ से मिल रहे है। लोगों को राष्ट्रीय एकता के साथ पर्यावरण का संदेश दे रहे है।

प्रदूषण पूरे विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। बढ़ते ट्रैफिक और घर से रोजाना इतना कचरा निकलता है कि उसको रखने के लिए जगह नहीं है। वहीं, सड़कों पर इतनी धूल, डस्ट है कि आज हर दूसरे व्यक्ति को सांस की समस्या है। इसको लेकर साइकिल से पूरे देश की यात्रा कर रहा हूँ ताकि लोग साइकिल के महत्व को जानें और ज्यादा साइकिल चलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में...

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...