प्रदेश कांग्रेस सचिव व ज्वाली की प्रभारी रूमा कौंडल ने ज्वालामुखी से कांग्रेस टिकट के लिए किया आवेदन

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – आशीष कुमार

चुनावी समय में जहां एक ओर प्रदेश की दोनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों की ओर से जीत का पचरम लहराने के लिए जी जान से प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता भी टिकट के लिए अपनी अपनी मजबूत दावेदारी जताते जा रहे हैं। मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी की ओर से हर हलके में टिकट के आवेदकों एवं चाहवानों की सूची लंबी होती जा रही है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी रूमा कौंडल ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन सौंपकर अपना मजबूत दावा पेश किया है। उन्होंने ज्वालामुखी में कहा कि वह पिछले 32 साल से सक्रिय राजनीति में कांग्रेस पार्टी की सेवा करती चली आ रही है।

उन्होंने आनलाइन अपना आवेदन कांग्रेस पार्टी को भेजा है और कांग्रेस आलाकमान से जोरदार मांग की है कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट महिला को दिया जाए ताकि जिला कांगड़ा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में उन्हें पार्टी का टिकट मिला था, परंतु कुछ लोगों द्वारा पार्टी में बगावत करके उनको हराया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एक महिला है और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए तभी मातृशक्ति कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वे वर्ष 1996 में पंचायत प्रधान बनी थी और उसके बाद तीन बार जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। लोगों के कहने पर ही उन्होंने अपना आवेदन कांग्रेसी आलाकमान को भेजा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिला कांगड़ा में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...