जसूर में पहुंची रघुवाीर बाली की रोजगार संघर्ष यात्रा, अजय महाजन का मिला साथ

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर में कांग्रेस द्वारा रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली गई। यह संघर्ष यात्रा राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव रघुवीर सिंह बाली और जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

संघर्ष यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि बेरोजगारों के साथ खड़ा होने के लिए रोजगार संघर्ष यात्रा एक मिशन के तौर पर निकाली गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा नौजवान बेरोजगार हैं लेकिन भाजपा की सरकार इन्हे रोजगार देने की बजाए इनका शोषण कर रही है।

वही नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि प्रदेश मे बेरोजगारी की हालत यह हो चुकी है कि एक जूनियर आफिस असिस्टेंट के पद के लिए 22000 युवाओं ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

वही प्रदेश सरकार जगह जगह प्रगतिशील हिमाचल के नाम पर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नूरपुर के खन्नी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करने के बाबजूद एक भी उद्योगं नही आया। इसके उलट शाह नहर,फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट के कार्यलय दूसरे जिलों में चले गये।

अजय महाजन ने कहा कि सरकार शवेत पत्र जारी करे और बताए हिमाचल और नूरपुर के कितने युवाओं को गत पांच वर्षों में सरकार ने रोजगार दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में लाखों युवाओं को रोजगार दिया था। इसके साथ ही पूर्व की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता भी शुरू किया था। जिससे हजारों युवाओं को फायदा हुआ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। स्टार्टअप के लिए बिना ब्याज के लोन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी कांग्रेस कई योजनाएं लेकर आ रही है जो प्रदेश के युवाओं के हित में होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...