कसौली छावनी अस्पताल में आग, स्टोर रूम व अन्य कमरे जलने से बचाए

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर 

सोलन जिला के कसौली छावनी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की दूसरी मंजिल में अचानक लोगों ने धुआं उठते देखा।

आग लगने की सूचना छावनी के अग्निशमन कर्मचारियों को भी दी गई। उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग स्टोर रूम व अन्य कमरों को जलने से बचा लिया।

कसौली छावनी के लीडिंग फायरमैन जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अस्पताल से आग लगने की सूचना मिलते ही अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट होने से बिजली की तारों व डेंटल ओपीडी के बाहर रखी व्हील चेयर जलने से दूसरी मंजिल में धुआं फैल गया था। करंट फैलने के डर से मरीज भी अस्पताल परिसर से बाहर आ गए।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पहले से ही बिजली को बंद करवा दिया। उसके बाद वहां अन्य कमरों को जलने से बचाया गया। आग लगने से 60 हजार से अधिक जा नुकसान हुआ है।

आग से पैनल, चेंज ओवर, टीपीएन, एमसी बाक्स व केबल वायङ्क्षरग जल गई। जल्द आग पर काबू न पाया होता, तो अस्पताल के अन्य कमरों में भी आग फैलने से भारी नुकसान हो सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...