पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत सभी लाभार्थियों को दो दिन के भीतर अपना eKYC करवाना जरूरी

--Advertisement--

Image

नूरपुर 1 सितंबर – देवांश राजपूत 

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत उपमंडल के सभी लाभार्थियों को eKYC करवाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया eKYC करवाने की अंतिम तिथि 31अगस्त, 2022 निर्धारित थी जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी उपमंडल में काफी लोगों के द्वारा ये प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों के द्वारा अभी तक eKYC नहीं करवाई गई है, उन्हें सितंबर महीने में मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त जारी नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने सभी लाभार्थियों से अगले 2 दिन के भीतर अपनी eKYC प्रक्रिया को पटवारी, पंचायत सचिव और लोकमित्र केंद्र के माध्यम से सुनिश्चित करवाने की अपील की है। लाभार्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं भी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...